राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र के खिलाफ महाभियोग के नोटिस को खारिज करने का उनका निर्णय पूर्ण रूप से संविधान और न्यायाधीश जांच अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार है। एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ प्रस्ताव को खारिज करने का निर्णय काफी सोच-विचार के बाद समय पर लिया गया निर्णय है और इसमें कोई जल्दबाजी नहीं की गई है। एम. वेंकैया नायडू ने कहा जिस प्रकार से राज्यसभा के सभापति से इस तरह के…
Read MoreCategory: National
Padhe Aaj ki Taza Khabar Hindi me apne mobile par. Download app https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aaj.ki.taza.khabar
प्रधानमंत्री ने मनेरी में एलपीजी सिलेण्डरों में गैस भरने के संयंत्र की आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनेरी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एलपीजी सिलेण्डरों में गैस भरने के संयंत्र की आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने प्राचीन जनजातीय संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के लिए तीन दिन के आदि महोत्सव का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने राज्य में जनजातीय इलाकों के विकास के लिए प्रारूप भी प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने आदि संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित रामनगर में तीन दिवसीय आदि संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए बनाए गए…
Read Moreसशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून मेघालय से पूरी तरह और अरूणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से हटाया गया
मेघालय में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून पूरी तरह हटा लिया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक यह फैसला मेघालय के सभी क्षेत्रों से एक अप्रैल से लागू हो गया है। मेघालय में इसे हटाने का फैसला पिछले चार सालों में सुरक्षा स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार को देखते हुए किया गया है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को सीमावर्ती असम के सोलह थाना क्षेत्रों से घटाकर आठ क्षेत्रों और तिरप, चांगलांग तथा लोंगडिंग जिले तक सीमित कर दिया गया है। तिरप, लोंगडिंग और चांगलांग क्षेत्रों की…
Read Moreपूर्वोत्तर राज्यों के लिये भारत की एक्ट ईस्ट नीति पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण: डॉक्टर जितेन्द्र सिंह
पूर्वोत्तर राज्यों के विकास राज्य मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों के लिये भारत की एक्ट ईस्ट नीति पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण है। कल नई दिल्ली में भारत म्यामां व्यापार और सम्पर्क सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि म्यामां भारत की एक्ट ईस्ट नीति का प्रमुख स्तम्भ है। इसके साथ लगी थल सीमा ही भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को दक्षिण एशियाई देशों से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि म्यांमा भारत का केवल पड़ोसी ही नहीं है बल्कि दोनों देशों के बीच…
Read Moreराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए और विशिष्ट सेवा के लिए सैनिकों को अलंकृत किया। श्री कोविंद ने अनुकरणीय वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण के लिए सशस्त्र सैनिकों को तीन कीर्ति चक्र और तेरह शौर्य चक्र प्रदान किए। हवलदार गिरीश गुरंग और कमांडेंट प्रमोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इसी तरह मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। लांस नायक रघुबीर सिंह और मेजर गोसावी कुणाल मुन्नागिर…
Read Moreराज्यसभा सभापति वेंकैया नायडु ने भारत के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र के खिलाफ महाभियोग का नोटिस खारिज कर दिया है। वेंकैया नायडू ने विपक्षी दलों के नोटिस को ठोस आधार की कमी का हवाला देते हुए खारिज किया। सभापति ने जाने माने कानून और संविधान विशेषज्ञों से सलाह मशविरे के बाद नोटिस को खारिज करने के 22 कारण बताये। कांग्रेस सहित सात विपक्षी दलों ने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कदाचार के पांच कारणों पर आधारित नोटिस राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को दिया था। कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति…
Read Moreकर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने का काम जारी, नामांकन पत्र भरने का कल अंतिम दिन
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का काम जारी है। नामांकन पत्र भरने का कल अंतिम दिन है। विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टर ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि वे छठी बार भी विजयी होंगे। हुबली में उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी बादामी से मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेगी तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की हार निश्चित है। उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की प्रवक्ता प्रियंता चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के नेताओं को पूरी आजादी दी है और सिद्धारमैया के बादामी से…
Read Moreविदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने भारत और चीन के लोगों को एक दूसरे की भाषा सीखने को कहा, ताकि लोग एक दूसरे की बात समझ सकें
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत और चीन के लोगों को एक-दूसरे की भाषा सीखने को कहा है ताकि लोग एक दूसरे की बातें समझ सकें। चीन में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित ”भारत-चीन मैत्री में हिन्दी का योगदान” कार्यक्रम में श्रीमती स्वराज ने यह बात कही। जिस तरह से भारत और चीन के संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं, व्यापार बढ़ रहा है, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हम काम कर रहे हैं इकट्ठे, उसमें यह और भी ज्यादा जरूरी हो गया है कि आप हिन्दी सीखें और हिन्दुस्तानी चीनी सीखें, ताकि जब…
Read Moreइस वर्ष एक हजार तीन सौ भारतीय महिलाएं पहली बार पुरूष संरक्षकों के बिना हज करेंगी
हज के दौरान इस बार भारत की एक हजार 308 महिलाएं महरम यानी किसी पुरुष संरक्षक के बिना हज की रस्म अदा करेंगी। अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई में बताया कि इन महिलाओँ को लॉटरी सिस्टम से छूट देकर हज पर जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला हज यात्रियों की मदद और उनकी सुविधाओं की देखरेख के लिए महिला हज सहायकों की तैनाती की जाएगी। श्री नकवी ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार देश से एक लाख 75 हजार से अधिक लोग…
Read Moreकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए प्रतिदिन खेल कक्षा को अनिवार्य बनाया
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हर दिन अनिवार्य रूप से खेल कक्षा में भाग लेना होगा। इस विषय के लिए ग्रेड प्रदान किए जाएंगे तथा यह दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होगा। सीबीएसई की अध्यक्ष अनिता करवाल ने बताया कि बोर्ड ने खेल-कूद सम्बन्धी दिशानिर्देशों का ब्यौरा देते हुए 150 पृष्ठ की नियमावली तैयार की है। एवरी डे एक पीरियड स्पोर्ट्स कम्पल्सरी कर दिया गया है और इसमें ऐसा किया है कि बच्चें…
Read More